Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

 जनता सब देख रही है, लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी: Gehlot | Parmarth TV

 जनता सब देख रही है, लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर छपी एक खबर के आधार पर भाजपा पर निशाना साधा है। इस संबंध में गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र का चीरहरण किस स्तर पर हो रहा है, रामगढ़ (अलवर) का यह प्रकरण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

एक ही दिन में 1383 फर्जी आपत्तियां, वो भी भाजपा के बीएलए के नाम पर? जब खुद बीएलए हस्ताक्षर से इनकार कर रहे हैं, तो यह स्पष्ट है कि यह केवल 'वोट चोरी' नहीं, बल्कि कूटरचित दस्तावेजों (Forgery) के जरिए जनादेश पर डकैती डालने का सुनियोजित षड्यंत्र है। पूरे प्रदेश में भाजपा ने इस तरह का प्रयास किया पर इनका भंडाफोड़ हो गया।

प्रशासन और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर यह गंभीर प्रश्नचिह्न है। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन महाजन की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि इस तरह का गैर कानूनी कार्य न हो एवं उनसे मेरी मांग है कि इस 'जालसाजी' में शामिल लोगों और मूकदर्शक बने अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक प्रकरण (एफआईआर) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में काम कर रहे जिला कलेक्टर एवं ईआरओ के रूप में काम कर रहे एसडीएम किसी दबाव में न आएं एवं इस पूरी प्रक्रिया की पवित्रता को बनाए रखते हुए ईमानदारी एवं निष्पक्षता से काम करें। जनता सब देख रही है, लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News