Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV

दूध और पनीर में मिलावट को लेकर Dotasra का बड़ा बयान, कहा- भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने पूरे सिस्टम को… | Parmarth TV

दूध और पनीर में मिलावट को लेकर Dotasra का बड़ा बयान, कहा- भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने पूरे सिस्टम को… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वास्थ्य विभाग दूध और पनीर में मिलावट के आंकड़ों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि दूध और पनीर के नाम पर राजस्थान में जनता को जहर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि दूध और पनीर के 97% सैंपल में पानी, डिटर्जेंट और यूरिया जैसी ख़तरनाक मिलावट मिली है।  

यानी जो पनीर बच्चों, मरीजों और परिवारों की सेहत के लिए अच्छा व जरूरी माना जाता है, उसके 70% सैंपल फेल पाए गए हैं। लेकिन इतनी बड़ी मिलावट क्या सरकारी मिलीभगत के बिना संभव है? नकली पनीर की शादी समारोहों, ढाबों, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटरों में खुलेआम खपत हो रही है… लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति!

सबसे शर्मनाक तो ये है कि जिम्मेदार कह रहे हैं कि ‘कृत्रिम पनीर’ जैसा कुछ होता ही नहीं है। सच ये है कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने पूरे सिस्टम को अकर्मण्य बना दिया है। खुलेआम जहर बेचा जा रहा है, और जिम्मेदार आंखें मूंदकर बैठे हैं।

ये सिर्फ राजस्थान की नहीं, पूरे देश की भयावह तस्वीर है। जहां हजारों किलो नकली पनीर बाजार में बिक रहा है एवं FSSAI, खाद्य सुरक्षा विभाग और भाजपा सरकार गहरी नींद में सो रही हैं।

PC: deccanherald

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News