Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायतों के चुनाव ने होने से अब केंद्रीय वित्त आयोग से मिलने वाला 1900 करोड़ का फंड अटकने का अंदेशा हो रहा है। इस संबंध में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने सीएम भजनलाल पर भी दिल्ली दौरे को लेकर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार पंचायतों के चुनाव न करवा कर पंचायतीराज संस्थानों का गला घोंट रही है वहीं दूसरी ओर चुनाव न होने से केंद्रीय वित्त आयोग से मिलने वाला 1900 करोड़ का फंड अटकने का अंदेशा है।
जूली ने संबंध में आगे कहा कि इस फंड के अटकने से अनेक योजनाओं पर बुरा असर पड़ेगा। मैंने कल ही मुख्यमंत्री से राजस्थान की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर जवाब मांगा था, पर वो लगता है जवाब देने की स्थिति में भी नहीं हैं। सिर्फ भ्रमण और भाषण में व्यस्त सरकार से कोई उम्मीद भी नहीं है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







