इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड हमारे जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं। आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करना बेहद आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं आपके जरूरी काम भी नहीं बनेंगे। आधार में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मोबाइल नंबर अपडेट करवाया जा सकता है।
ऑनलाइन आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप यूआइडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर https://uidai.gov.in विजिट करना होगा। ऑफलाइन आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। खुद के नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर को ही अपडेट किया जा सकता है।
इसके लिए केवल 50 रुपए का शुल्क आपको देना होगा। इस संबंध में आप अधिक जानकारी आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके ले सकते हैं। देश में आज लगभग हर नागरिका का आधार कार्ड बना हुआ है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







