Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Chaitra Navratri 2026: चमकने वाला है इन 4 राशियों का भाग्य, नवरात्र पर करियर-धन लाभ के बन रहे शुभ संयोग

Chaitra Navratri 2026: चमकने वाला है इन 4 राशियों का भाग्य, नवरात्र पर करियर-धन लाभ के बन रहे शुभ संयोग

इस साल की चैत्र नवरात्र पर कुछ विशेष राशियों को मां दुर्गा का बंपर आशीर्वाद मिलने जा रहा है, जिससे उनके जीवन में तरक्की, आर्थिक लाभ और खुशियों का संचा …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 07:05:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 07:05:47 PM (IST)

चमकने वाला है इन 4 राशियों का भाग्य।

HighLights

  1. चमकने वाला है इन 4 राशियों का भाग्य।
  2. करियर और धन लाभ के बन रहे शुभ संयोग।
  3. आर्थिक लाभ और खुशियों का संचार होगा।

धर्म डेस्क। चैत्र नवरात्र 2026 अध्यात्म और शक्ति की उपासना के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बेहद खास होने वाली है। ग्रहों के राजा सूर्य का मीन राशि में होना और गुरु की शुभ दृष्टि इस बार कई राशियों के लिए बंद किस्मत के ताले खोलने वाली साबित होगी।

इस साल की चैत्र नवरात्र पर कुछ विशेष राशियों को मां दुर्गा का बंपर आशीर्वाद मिलने जा रहा है, जिससे उनके जीवन में तरक्की, आर्थिक लाभ और खुशियों का संचार होगा।

इन 4 राशियों पर होगी धन-वर्षा और तरक्की

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह नवरात्र वरदान स्वरूप है। ग्यारहवें भाव में ग्रहों का गोचर आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है। नई नौकरी और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। साथ ही पुराने विवाद सुलझेंगे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

विशेष उपाय – मां दुर्गा को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के दशम भाव में सूर्य की मजबूत स्थिति उनके पेशेवर जीवन में चमक लेकर आएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

विशेष उपाय – प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और हरे फल अर्पित करें।

3. कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह नवरात्र आपसी तालमेल और पार्टनरशिप के कार्यों में शानदार नतीजे लेकर आएगी। साझेदारी के कामों में बड़ा मुनाफा और नए अनुबंध (Contracts) होने की पूरी संभावना है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

विशेष उपाय – ‘ओम दुं दुर्गायै नमः’ का जाप करें और कन्याओं को श्रृंगार सामग्री भेंट करें।

4. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव की सक्रियता उन्हें हर क्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगी। छात्रों और रचनात्मक लोगों के लिए यह समय स्वर्णिम है। संतान की ओर से बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

विशेष उपाय – मां को लाल फूल और गुड़ की मिठाई अर्पित करें।

ज्योतिषीय परामर्श – ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, लेकिन मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा और सात्विक जीवन शैली ही इन शुभ फलों को स्थायी बनाएगी।

Trending News