Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। राजे ने एक बार फिर से सक्रियता दिखाते हुए पेयजल संकट को लेकर मिली शिकायत पर फौरन अधिकारियों की क्लास लगा दी। दो बार प्रदेश की सीएम रह चुके वसुंधरा राजे ने इस दौरान अधिकारियों को चेतावनी भी दे डाली है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इस दौरान अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके सोने की वजह से लोग रो रहे हैं, जनता पेयजल संकट से त्रस्त है। उन्होंने बाेल दिया कि पानी केवल कागजों पर नहीं बल्कि लोगों के होठों तक पहुंचनी चाहिए।
खबरों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को पेयजल संकट की शिकायत पर जलजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अधिकारियों की रायपुर क़स्बे के ग्रामीणों के बीच क्लास लगाई। पूर्व सीएम ने इस दौरान अधिकारियों से से भी बोल दिया कि प्रधानमंत्री जी ने 42 हज़ार करोड़ जल जीवन मिशन में दिए हैं। उन्होंने अधिकारयों से कहा कि पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया ?
वसुंधरा राजे ने ये आरोप भी लगाया
भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने तो ये भी आरोप लगा दिया कि पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है, लेकिन अधिकारी योजनाओं की सही क्रियान्वित नहीं कर रहे। अधीक्षण अभियंता दीपक सिंह झा सहित वहां उपस्थित कोई अधिकारियों से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पूर्व सीएम ने बोल दिया कि लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए।
PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







