Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

33 साल बाद प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से Jantar Mantar का नाम हटा, अब इन तीन जगहों पर… | Parmarth TV PM Kisan Yojana: क्या अक्टूबर में नहीं आ रही हैं पीएम किसान योजना की किस्त? जाने आप भी | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 548 अंक उतरा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इन दो 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला Economics का नोबेल पुरस्कार | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV

पौधरोपण कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि | Parmarth TV

पौधरोपण कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने कहा है कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना चाहिए, क्योंकि यही आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। वे यह बात बस्सी स्थित कस्तूरी देवी शैक्षणिक विकास एवं सामाजिक शोध संस्थान की ओर से स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद चंदेल की स्मृति में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सिपाही मूलचंद चंदेल ने देश की आजादी के लिए गुजरात में लगातार संघर्ष किया। उन्होंने अपने जीवन में देशहित को सर्वोपरि रखा और युवाओं को प्रेरणा दी कि वे भी देश और समाज के लिए योगदान दें। मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में इस प्रकार के आयोजन करना हमारा कर्तव्य है। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख और पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ. धर्मवीर चंदेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उद्धृत करते हुए कहा कि ‘मैंने चिडिय़ा पाली, उड़ गई। मैंने गिलहरी पाली, भाग गई। मैंने पेड़ लगाया, चिडिय़ा और गिलहरी दोनों वापस आ गईं।’  यह कथन हमें सिखाता है कि पेड़ न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि वन्य जीवन को भी संरक्षण प्रदान करते हैं।

इस मौके पर उप प्रचार्य डॉ.शिवकुमार शर्मा, भारतीय किसान संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ.लोकेश कुमार चन्देल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील अध्यक्ष मूलचन्द् मीना, विकास कुमार जामडोली, भाजपा नेता किशन बेनीवाल आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने मूलचंद चंदेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी तरह निस्वार्थ सेवा ही देश की असली पूंजी है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News