Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

33 साल बाद प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से Jantar Mantar का नाम हटा, अब इन तीन जगहों पर… | Parmarth TV PM Kisan Yojana: क्या अक्टूबर में नहीं आ रही हैं पीएम किसान योजना की किस्त? जाने आप भी | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 548 अंक उतरा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इन दो 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला Economics का नोबेल पुरस्कार | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: गहलोत ने भाजपा सांसद अग्रवाल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए… | Parmarth TV

Rajasthan: गहलोत ने भाजपा सांसद अग्रवाल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और मशहूर अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को लेकर दिए बयान के लिए भाजपा से माफी मांगने की मांग की है। 


खबरों के अनुसार, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर राधा मोहन दास अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि देश में कंप्यूटर लाने का श्रेय पूर्व पीएम राजीव गांधी को है, लेकिन यह भी हकीकत है कि उनकी कांग्रेस पार्टी देश में सिर्फ कंप्यूटर ही नहीं लाई, बल्कि मनमोहन सिंह के तौर पर देश को रोबोट वाला प्रधानमंत्री भी दिया।


राधा मोहन दास अग्रवाल के इस बयान को लेकेर अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। उन्होंने बोल दिया कि राधा मोहन दास अग्रवाल हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। 

अशोक गहलोत ने सांसद अग्रवाल को लेकर आगे कहा कि वह दिल्ली से तय करके निकलते हैं कि राजस्थान में जाकर ऐसा क्या विवादित बोला जाए जिसकी वजह से उन्हें मीडिया में जगह मिल सके। रोबोट वाला बयान देकर भाजपा ने एक काबिल पीएम और अर्थशास्त्री का अपमान करने का काम किया है। इसके लिए भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए।

PC:theweek,  aajtak, swarajyamag

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News