Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सीएम भजनलाल ने लिया है अब ये बड़ा निर्णय | Parmarth TV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सीएम भजनलाल ने लिया है अब ये बड़ा निर्णय | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत में संयम बरतने की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सीएम भजनलाल ने इसी के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगामी 23 से 25 मई तक जेईसीसी, जयपुर में प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में किसान तथा देश-विदेश से कृषि विशेषज्ञ और उद्यमी शामिल होने वाले थे। इस निर्णय से अतिथियों के आवागमन और लॉजिस्टिक्स परिवहन में लगने वाला ईंधन बचाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और ऊर्जा संयम के संदेश का अनुसरण करते हुए राज्य सरकार बड़े राजकीय कार्यक्रमों की संख्या में कमी ला रही है। साथ ही, वर्चुअल माध्यम से बैठकों एवं वाहन उपयोग में किफायत बरतने को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आमजन से भी वाहनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि बूंद-बूंद से सागर बनता है, यदि हम सभी थोड़ा-थोड़ा संयम बरतें तो तेल के खर्च में बहुत बड़ा अंतर लाया जा सकता है।

सीएम भजनलाल करने लगे हैं इलेक्ट्रिक कार का उपयोग
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का समझदारी से उपयोग करने का आग्रह किया है और सार्वजनिक परिवहन तथा कारपूलिंग अपनाने की सलाह दी है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम जैसे बड़े आयोजन को स्थगित करने का फैसला किया। भजनलाल शर्मा इसी को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करने लगे हैं। वहीं अपने काफिले में वाहनों की संख्या भी घटा दी है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News