Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 17 May 2026: वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में आएगी मधुरता, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 17 May 2026: वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में आएगी मधुरता, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 17 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रोमांटिक और यादगार रहेगा, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों में तनाव, गलतफहमी और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में मधुरता और बेहतर तालमेल के योग बन रहे हैं। वहीं मेष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। पार्टनर के साथ समय बिताना और संवाद बनाए रखना रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

मेष – आज अपने पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता है। आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़कर जा सकता है। ऐसे में आपका संबंध और बिगड़ सकता है। आज अपने पार्टनर से बैठकर अपने संबंध के बारे में चर्चा करें।

वृषभ – आज अपने पार्टनर के साथ आपके मतभेद खत्म होंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन आप घर पर ही व्यतीत करने वाले हैं।

मिथुन – आज का दिन अपने पार्टनर से आपके संबंध बिगाड़ सकता है। आज आपकी कुछ निजी बातों की जानकारी आपके पार्टनर को हो सकती है, जिस कारण आप दोनों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। आपका पार्टनर आपका साथ भी छोड़ सकता है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाइए।

कर्क – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपनी नाराजगी व्यक्त कर सकता है। आपका पार्टनर आपके स्वभाव को लेकर आपसे नाराज है, जिसका कारण परिवार को समय न देना है। अपने पार्टनर और परिवार के साथ समय व्यतीत करिए। यह आपकी फैमिली लाइफ के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह – आज आपका पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर का मन न तोड़ें। उनके साथ समय व्यतीत करने के लिए समय निकालें। आपका साथ पाकर आपका पार्टनर खुश नजर आएगा।

कन्या – आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। मौसम के हिसाब से गर्मी के इन दिनों का आप भरपूर आनंद उठाने वाले हैं। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

तुला – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ आप घर पर ही समय व्यतीत करेंगे। घर के कामों में आप अपने पार्टनर का सहयोग कर सकते हैं। आज आपके मनपसंद भोजन के साथ घर पर ही पार्टी होने वाली है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिस कारण आप दोनों में मतभेद की स्थिति बनेगी। आपका पार्टनर अपने स्वभाव से आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। ख्याल रखें, ऐसा व्यवहार न करें जिससे आपका संबंध खत्म हो।

धनु – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य के चलते आपका पार्टनर कुछ उदास और परेशान नजर आएगा। आज उनके साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा होगा। साथ ही अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर – आज का दिन आपका अच्छा है। आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपकी जेब पर अतिरिक्त खर्च बढ़ने वाला है। आपका पार्टनर शॉपिंग आदि कर सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

कुंभ – लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर अपनी मन की बात आपसे कह सकता है। आज आप दोनों अपने परिवार के लिए कई अहम फैसले ले सकते हैं। आज आपके पार्टनर का हर कार्य में आपको सहयोग मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज होकर आपका साथ छोड़कर जा सकता है। ऐसे में उन्हें मनाने के लिए आज आपको किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेना पड़ सकता है। यह व्यक्ति आपके परिवार या मित्र हो सकते हैं। अपने पार्टनर से अपनी गलती के लिए आप सॉरी बोल सकते हैं।

Trending News