Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV

बीआरटीएस बसों के संचालन को लेकर Ashok Gehlot ने दिया ये बयान, कहा- सरकारी लापरवाही के कारण… | Parmarth TV

बीआरटीएस बसों के संचालन को लेकर Ashok Gehlot ने दिया ये बयान, कहा- सरकारी लापरवाही के कारण… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर बीआरटीएस बसों के संचालन को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर शहर के आम आदमी के लिए सस्ता सफर उपलब्ध करवाने वाली बीआरटीएस बसें बंद होना किसी झटके से कम नहीं है।

सरकार द्वारा नया वर्क ऑर्डर जारी न होने के कारण ये बसें बंद हुई हैं। पिछले 2 साल में ही इन बसों का संचालन सरकारी लापरवाही के कारण बार-बार रुक जाता है एवं आमजन को परेशानी होती है। अधिकारियों को जल्द से जल्द इन बसों का संचालन पुनः शुरू करने का प्रबंध करना चाहिए ताकि आम आदमी परेशान न हो।

वहीं अशोक गहलोत ने आज कोटा को लेकर भी सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सबको संतोष मिलता है जब हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोटा में हुए विकास की सराहना होती है। कांग्रेस सरकार के प्रयास से ट्रैफिक सिग्नल फ्री कोटा आज दुनिया के सबसे व्यवस्थित, विकसित शहरों में गिना जाता है। मैं आनंद महिंद्रा को आमंत्रित करता हूं कि वह आकर कोटा का रिवर फ्रंट भी देखें। एक वास्तविक रिवर फ्रंट कैसा होता है वो आपको यहां देखने को मिलेगा।

PC: news.careers360
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News