Parmarth TV
जयपुर। भजनलाल सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इसी के तहत राजधानी जयपुर में ;सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मेंटल हैल्थ की स्थापना की जा रही है।
यहां अत्याधुनिक काउंसलिंग और टेली-मेडिसिन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को भी विशेषज्ञों की सलाह मिल सकेगी। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ;मेंटल हेल्थ केयर सेल्सस्थापित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को अपने ही जिले में विशेषज्ञ परामर्श, पुनर्वास और उपचार सुलभ हो सके।
;विकसित राजस्थान-2047 के विजन को साकार करने के क्रम में ;सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में राज-ममता कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर राज-ममता (राजस्थान मेंटल अवेयरनेस, मॉनिटरिंग एंड ट्रीटमेंट फोर ऑल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा नेशनल टेली मेंटल हैल्थ प्रोग्राम टेली मानस का भी प्रदेशभर में प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
राजस्थान में अत्यंत सफल साबित हो रहा है टेली-मानस
मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहे लोगों की तुरंत सहायता के लिए संचालित ;टेली-मानस (14416 और 18008914416) कार्यक्रम राजस्थान में अत्यंत सफल साबित हो रहा है। 15 अप्रेल 2026 तक प्रदेश में कुल 71 हजार से अधिक लोगों ने इन टोल-फ्री नंबरों के जरिए परामर्श लिया। जयपुर में मई 2023 और जोधपुर में नवंबर 2023 से यह सेवा निरंतर दी जा रही है।
PC:dipr.rajasthan
Parmarth TV







