Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है: Jully | Parmarth TV

भाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है: Jully | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब बिजली विभाग को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। जूली ने एक्स के माध्यम से गुरुवार को कहा कि भाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

अलवर में बिजली विभाग ने सुधार के नाम पर करोड़ों रुपए डकार लिए, जिससे आमजन अंधेरे में जीने को मजबूर है। जहां तार बदलने और ट्रांसफार्मर सुधारने की सख्त जरूरत थी, वहां काम तक नहीं कराया गया। 6 करोड़ रुपए खर्च करने के दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि दिन में 10–10 बार बिजली कटौती हो रही है।

सामोला चौक पर विधुत कार्य करते समय संविदा कर्मी राजेश कुमार की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर

अलवर में मेंटेनेंस का काम एक कंपनी के पास है, जबकि कार्य किसी अन्य कंपनी से कराया जा रहा है। मृतक “संध्या” नामक कंपनी का कार्मिक था, जो एलएनटी कंपनी के अधीन कार्य कर रही है और एफआरटी के तहत विद्युत कार्यों की देखरेख करती है। ऐसी स्थिति में दोनों कंपनियां परिवारजनों को आर्थिक सहायता देने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए l जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन घोटालों में कौन-कौन शामिल है? क्या इन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, या फिर हमेशा की तरह इस भ्रष्टाचार में भी आपका संरक्षण मिलेगा ?

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News