Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

भाजपा राज में राजस्थान की जेलें गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों का खुला अड्डा बन चुकी हैं: Dotasra | Parmarth TV

भाजपा राज में राजस्थान की जेलें गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों का खुला अड्डा बन चुकी हैं:  Dotasra | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब राजस्थान की जेलों को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा राज में राजस्थान की जेलें गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों का खुला अड्डा बन चुकी हैं। अपराधियों की सरपरस्ती का आलम इस कदर बढ़ता जा रहा है कि जेलों के भीतर मासिक बंधी का खुला खेल चल रहा है।  

प्रतापगढ़ जिले से सामने आए वायरल वीडियो ने भाजपा सरकार के लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।  वायरल वीडियो में जेलर द्वारा हर माह फोन चलाने के लिए 50 हजार रुपए मांगने की बात सामने आई है। कैदियों द्वारा फोन इस्तेमाल किया जाना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

डोटासरा ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब राजस्थान की जेलों से इस तरह की घटनाएं सामने आई है। इन 3 साल के कु-शासन में जेलों की सुरक्षा, कैदियों को मोबाइल फोन उपलब्ध होने, कथित वसूली, जेलकर्मियों की भूमिका और जेल के भीतर हिंसा से जुड़ी कई गंभीर घटनाएँ सामने आ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने ही प्रतापगढ़ जेल में औचक निरीक्षण के दौरान जमीन में गड्ढे खोदकर छिपाए गए 6 मोबाइल फोन, डेटा केबल और तंबाकू बरामद किए गए थे। वहीं जयपुर जेल में बंदियों द्वारा मोबाइल से रील बनाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। अगस्त में अजमेर सेंट्रल जेल में जेलर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बंदियों की एक आरोपी से वीडियो कॉल करवाने का मामला सामने आया। फरवरी 2025 में दौसा जेल में बंद कैदी ने मुख्यमंत्री को फोन पर जान से मारने तक की धमकी दी। तलाशी करने पर मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
डोटासरा ने कहा कि जेलों की सुरक्षा इतनी बेहाल है कि जून 2026 में जगन गुर्जर की जेल के भीतर हत्या कर दी गई। जिस जेल में कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है, वहां हत्या हो जाना प्रशासन की गंभीर खामियों को उजागर करता है।  आखिर जेलों के भीतर कानून का राज चलेगा या पैसे और रसूख का? प्रदेश की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News