Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

भाजपा सरकार आरएसएस की कठपुतली बनकर देश का इतिहास तोड़-मरोड़ रही है: Dotasra | Parmarth TV

भाजपा सरकार आरएसएस की कठपुतली बनकर देश का इतिहास तोड़-मरोड़ रही है: Dotasra | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

पूर्व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस की कठपुतली बनकर देश का इतिहास तोड़-मरोड़ रही है। किताबों में बच्चों को सच्चाई नहीं, बल्कि "मोदी का महिमामंडन" और संघ की कट्टर विचारधारा थोपने की साज़िश की जा रही है।

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार अपनी विकृत सोच से ज्योतिबा फुले जैसे समाज सुधारकों के योगदान को गायब कर रही है। मानगढ़ धाम के आदिवासी शहीदों का बलिदान मिटा रही है। कालीबाई भील जैसी वीरांगना की कुर्बानी को दरकिनार कर हटा रही है। बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान पर चोट पहुंचा रही है। आज़ादी के बाद का हमारा स्वर्णिम इतिहास मिटा रही है। बीजेपी के मंत्री आदिवासियों के डीएनए टेस्ट करा रहे हैं।

सरकार को पाठ्यक्रम में किए जा रहे बदलावों पर रोक लगानी चाहिए
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि ये सब आरएसएस की संकीर्ण और घृणित मानसिकता से तय किए गए फ़ैसले हैं। भाजपा सरकार ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरूषों व बलिदानियों का इतिहास मिटा रही है, बल्कि आदिवासियों की अस्मिता पर बार-बार चोट पहुंचा रही है। भाजपा सरकार का यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को अंधकार में धकेलने का षड्यंत्र है। सरकार को पाठ्यक्रम में किए जा रहे बदलावों पर पुर्नविचार करते हुए इस पर रोक लगानी चाहिए।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News