Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

भाजपा सरकार का भर्ती कैलेंडर महज एक कागजी छलावा: Ashok Gehlot | Parmarth TV

भाजपा सरकार का भर्ती कैलेंडर महज एक कागजी छलावा: Ashok Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती कैलेंडर को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार का भर्ती कैलेंडर महज एक कागजी छलावा और प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ किया गया एक क्रूर मजाक साबित हुआ है।

एक तरफ सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए समय पर भर्तियां कराने का दंभ भरती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के आयोजन में विफलता के कारण आज प्रदेश के 20 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। पिछली पात्रता की अवधि समाप्त हो चुकी है और नई परीक्षा का कोई अता-पता नहीं है, जिसके चलते कांस्टेबल और ग्राम विकास अधिकारी जैसी 23 महत्वपूर्ण नई भर्तियां अब सीधे एक साल के लिए अटक गई हैं।

अशोक गहलोत ने कहा कि नियमों में बदलाव और 'मंथन' के नाम पर राज्य सरकार की सुस्ती ने चयन बोर्ड को पंगु बना दिया है, जिससे युवाओं के सामने ओवरएज होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हमारी सरकार ने हमेशा युवाओं को संबल देने का काम किया था, लेकिन वर्तमान सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और दिशाहीनता ने राजस्थान के प्रतिभावान युवाओं को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री को विज्ञापनों की दुनिया से बाहर आकर यह जवाब देना चाहिए
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को विज्ञापनों की दुनिया से बाहर आकर यह जवाब देना चाहिए कि जब चयन बोर्ड के पास परीक्षा के निर्देश तक नहीं हैं, तो फिर ये खोखले कैलेंडर जारी करने का ढोंग क्यों किया जा रहा है? युवाओं के सब्र का और इम्तिहान न लें, तुरंत नोटिफिकेशन जारी कर रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया को शुरू करें।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News