Parmarth TV
जयपुर। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच देश में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी की खबरें सामने आई है। इसी बीच कई चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। इस संबंध में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने आम लोगों का जीना पूरी तरह दूभर कर दिया है। गैस की लूट, कीमतों में लगी आग और बढ़ती महंगाई से जनता का दैनिक जीवन गंभीर संकट में है।
भाजपा सरकार की नीतियां आज जनता की थाली से निवाला छीन रही हैं। महंगाई पहले ही आसमान छू रही थी, और अब रसोई गैस की किल्लत तथा कालाबाजारी की दोहरी मार ने आम आदमी की तकलीफें और बढ़ा दी हैं।
जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में जनता की राहत नहीं, बल्कि महंगाई, किल्लत और अव्यवस्था को बढ़ाना है। इस सरकार का मुख्य काम सिर्फ कुर्सी बचाना, भ्रष्टाचार करना और झूठे प्रचार से जनता को गुमराह करना है।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







