Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

हनुमान जी का शरीर क्यों हो गया था काला? जानिए काले हनुमान जी के दर्शन-पूजन से शनिदोष मिटने की कहानी

हनुमान जी का शरीर क्यों हो गया था काला? जानिए काले हनुमान जी के दर्शन-पूजन से शनिदोष मिटने की कहानी

दो अप्रैल को हनुमान जी का प्राकट्योत्सव श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह एक ऐसा मंदिर है, जो संस्कारधानी में आस्था का केंद्र बना हुआ है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 11:58:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 12:00:18 PM (IST)

HighLights

  1. शनिदेव को उनके पिता के पास ले गए
  2. शनिदेव के पास पहुंचे तो उनकी छाया पड़ी
  3. प्रसन्न होकर शनिदेव ने वरदान दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दो अप्रैल को हनुमान जी का प्राकट्योत्सव श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह एक ऐसा मंदिर है, जो संस्कारधानी में आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां हनुमान जी के जन्म उत्सव पर भजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

धर्म ग्रंथो के अनुसार हनुमान जी द्वारा सूर्य देव से शिक्षा ग्रहण की गई थी। शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत जब हनुमान जी द्वारा सूर्य देव से गुरु दक्षिणा की बात कही गई तो उन्होंने हनुमान जी से अपने रूठे हुए पुत्र शनि को मनाकर उनके पास लाने की बात कही।

शनिदेव के पास पहुंचे तो उनकी छाया पड़ी

गुरु की आज्ञा पूर्ण करने के लिए हनुमान जी महाराज शनिदेव की खोज में लग गए और खोज के उपरांत जब शनिदेव के पास पहुंचे तो उनकी छाया पड़ने से हनुमान जी का शरीर काला पड़ गया। लेकिन वह शनिदेव को मनाने में सफल रहे और उन्हें उनके पिता सूर्य देव के पास ले गए।

naidunia_image

प्रसन्न होकर शनिदेव ने वरदान दिया

हनुमान जी की गुरु भक्ति से प्रसन्न होकर शनिदेव ने उन्हें वरदान दिया कि जो भी व्यक्ति उनके इस काले रूप का दर्शन करेगा व तिल का तेल अर्पित करेगा तो शनि देव प्रसन्न हो जाएंगे और व्यक्ति के ऊपर शनि देव की कुदृष्टि नहीं पड़ेगी, जिसके चलते पाटन बायपास में एक टाउनशिप स्थित चिंतामणि हनुमान मंदिर में भक्तों की आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Trending News