Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं। मार्को रूबियो आज दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी अगवानी की। यहां से वह सीधे आमेर महल घूमने गए।

मार्को रूबियो के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के जयपुर आगमन के कारण आमेर महल को चार घंटे तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब हाथी गांव भी जा सकते हैं। उनका सिटी पैलेस भी जाने का कार्यक्रम है।

खबरों के अनुसार, आमेर महल के जलेब चौक में मार्को रूबियो का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। इससे पहले उनका काफिला एयरपोर्ट से आमेर के लिए निकला तो इस दौरान जेएलएन मार्ग सहित आमेर तक करीब 19 किमी के दायरे में ट्रैफिक रोक दिया गया था। रूबियो होटल रामबाग पैलेस में ठहरेंगे। सुरक्षा कारणों और उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल के चलते यहां की डिटेल्स को बेहद गोपनीय रखा गया है। आज वह जयपुर में ही रुकेंगे।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News