Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV

महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों को लेकर Jully ने भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी हैं ये बातें | Parmarth TV

महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों को लेकर Jully ने भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी हैं ये बातें | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश में क्राइम को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकारम जूली ने भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा और ऑनर किलिंग की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार की संवेदनशीलता कहीं नजर नहीं आती। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए बना राज्य महिला आयोग ही अध्यक्ष और सदस्यों के बिना खाली पड़ा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है l

अपने आप को महिला हितैषी बताने वाली ढोंगी भाजपा सरकार प्रदेश में महिला आयोग का अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर पा रही, इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश के लिए और क्या हो सकता है? आखिर प्रदेश की माताएं-बहनें अपनी समस्याओं और अपने अधिकारों के लिए जाएं तो जाएं कहाँ?

मुख्यमंत्री जी, महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों की बातें भाषणों तक ही सीमित है, या सरकार अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगी?

वहीं कांग्रेस नेता जूली ने रिफाइनरी को लेकर दिए बयान को लेकर भी सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानकारी ही नहीं है कि रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26% हिस्सेदारी शिलान्यास के समय यानी 2013 से ही है। भाजपा सरकार ने तो केवल प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाने के लिए काम चार साल अटाकाया था।

जनता सच जानती है
मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि सवा दो साल से सरकार होने के बावजूद घोटाले जैसे कोरे आरोप बचकाने लगते हैं। मुख्यमंत्री का काम ऐसे भ्रामक भाषण देकर जनता को गुमराह करना नहीं बल्कि कार्रवाई करना है। इन आरोपों से वो केवल राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं। जनता सच जानती है।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News