Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। मानसून ने केरलम में प्रवेश कर लिया है। हालांकि इस बार मानसून ने तीन दिन की देरी से केरलम में प्रवेश किया है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है।
मौसम विभाग ने अब मानसून के प्रभाव से देश के तीन राज्यों केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिन में पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है।
इसके बाद डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करने संभावना है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







