इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण देश में एलपीजी सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है। इसी कारण तो कर्मिशियल और 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में हाल ही में इजाफा किया गया था। हालांकि 5 किलोग्राम सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए लोगों को अतिरिक्त चार्ज देना होता है।
इस बात जानकारी कम ही लोगों को होगी। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, ग्राहक पॉइंट ऑफ सेल्स के माध्यम से छोटू गैस सिलेंडर रिफिल की होम डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें प्रति रिफिल 25 रुपए का अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज वहन करना होगा।
लोग छोटू सिलेंडर को किसी भी अधिकृत इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर, इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट, चुनिंदा किराना स्टोर या सुपरमार्केट से प्राप्त कर सकते हैं। सिलेंडर की रीफिलिंग भी देशभर में किसी भी अधिकृत पॉइंट ऑफ सेल या डिस्ट्रीब्यूटर से कराने की सुविधा लोगों को दी गई है।
PC:bazaar.businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







