Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

अंक शास्त्र में छुपा है राज, जानिए किन तारीखों में जन्में लोग होते हैं ज्ञानी, इनकी सलाह नहीं होती है गलत, क्या कहता है मूलांक का ये गणित?

अंक शास्त्र में छुपा है राज, जानिए किन तारीखों में जन्में लोग होते हैं ज्ञानी, इनकी सलाह नहीं होती है गलत, क्या कहता है मूलांक का ये गणित?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारी पर्सनैलिटी पर हमारी राशि और मूलांक का काफी गहरा असर पड़ता है। ये दोनों काफी हद तक हमारे स्वभाव और आदतों के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हम कैसे हैं, हमारा व्यवहार कैसा रहेगा और हमारी लाइफ में क्या होगा, यह सब काफी हद तक हमारी राशि और जन्म की तारीख पर निर्भर करता है।

ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र (Numerology) को बेहद अहम माना गया है। हमारी जन्म की तारीख यह तय करती है कि हमारा मूलांक क्या होगा। अलग-अलग मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के गुण-दोषों को आसानी से समझा जा सकता है।

अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ तारीखों में जन्मे लोग इतने ज्ञानी होते हैं कि उन्हें ‘नेचुरल एडवाइजर’ कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं किन तारीखों पर जन्मे लोग दूसरों को सलाह या ‘फ्री का ज्ञान’ देने में सबसे आगे होते हैं…

मूलांक 5 (तारीख: 5, 14 और 23)

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। इस मूलांक का स्वामी बुद्धि और ज्ञान का कारक ‘बुध ग्रह’ होता है। इस वजह से ये लोग मानसिक रूप से बहुत एक्टिव और तेज दिमाग वाले होते हैं।

बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल (बातचीत की कला) होने के कारण ये दूसरों को सलाह देने में सबसे आगे रहते हैं। इनके पास मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी बेहद आसान हल मिल जाता है। अपनी इसी लॉजिकल सोच के कारण ये अक्सर लोगों को भर-भरकर फ्री का ज्ञान देते हैं।

मूलांक 3 (तारीख: 3, 12, 21 और 30)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति (Jupiter) से होता है, जिन्हें विशुद्ध ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, मूलांक 3 वाले लोगों के स्वामी ग्रह साक्षात गुरु बृहस्पति हैं। इस अंक के लोगों में दूसरों के प्रति गहरी सहानुभूति और दया का भाव होता है। यही वजह है कि जब ये किसी को सलाह देते हैं, तो वह सामने वाले के लिए किसी मरहम की तरह काम करती है।

मूलांक 8 (तारीख: 8, 17 और 26)

अंकशास्त्र के मुताबिक, इन तारीखों का सीधा कनेक्शन कर्मफलदाता न्यायप्रिय शनि देव से है। इसलिए, इन तारीखों पर जन्मे लोगों के स्वामी ग्रह शनि हैं। इस मूलांक के लोग जीवन को बहुत ही व्यावहारिक (Practical) और यथार्थवादी नजरिए से देखते हैं।

ये हमेशा कल्पनाओं के बजाय वास्तविकता पर बात करना पसंद करते हैं। व्यापार, धन और करियर से जुड़े मामलों में इनकी एडवाइज सबसे सटीक और तार्किक (Logical) होती है।

मूलांक 2 या विशेष अंक (तारीख: 11 और 29)

इन तारीखों में जन्मे लोगों के भीतर गजब की आध्यात्मिक जागरूकता होती है। इनका सिक्स्थ सेंस (छठी इंद्री) बेहद पावरफुल होता है। ये उन बातों या परिस्थितियों को भी पहले से भांप लेते हैं, जो आम लोगों को दिखाई नहीं देतीं।

Trending News