Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rajasthan: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और भाजपा ने सतीश पूनिया व अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत आ गई है भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने कर दिया है नई पार्टी बनाने का ऐलान, ये निर्णय भी लिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और आईटी में रही बिकवाली – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से सरकार महिला को देती हैं 5 हजार रुपए | Parmarth TV Putin ने भारत को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Tamil Nadu: अन्नामलाई का भाजपा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा, जल्द ही हो सकता है बड़ा ऐलान | Parmarth TV नहीं होंगे लोन महंगे, ईएमआई नहीं बढ़ेगी, RBI ने ले लिया है ये बड़ा फैसला | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices:अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, चेक कर लें अपने शहर की रेट | Parmarth TV सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने केन्द्र सरकार पर लगाया ये आरोप, कहा-अगर प्रधानमंत्री को… | Parmarth TV

डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

डॉलर में कमजोरी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण कमोडिटी बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वहीं, निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान से जुड़े घटनाक्रमों पर भी नजर बनाए हुए हैं। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.31 बजे के करीब) 646 रुपए यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,59,165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार के दौरान पीली धातु में और तेजी आई तथा यह 981 रुपए या 0.61 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, इसका दिन का निचला स्तर 1,58,701 रुपए रहा, जो पिछले बंद भाव से 182 रुपए या 0.11 प्रतिशत अधिक था।

दूसरी ओर, 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 1,366 रुपए या 0.51 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 2,64,324 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। हालांकि बाद में सफेद धातु में कुछ कमजोरी देखने को मिली और यह 667 रुपए या 0.25 प्रतिशत गिरकर 2,62,291 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। सत्र के दौरान इसका निचला स्तर 2,61,596 रुपए रहा।

Also Read : राजस्थान के 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

दिन की शुरुआत में एमसीएक्स पर सोना 1,59,366 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,63,146 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली थी।

विश्लेषकों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और भू-राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं को समर्थन मिल रहा है। हालांकि, तेजी के मजबूत संकेतों के लिए कीमतों को प्रमुख प्रतिरोध स्तरों के ऊपर टिकना होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स सोने के लिए रेजिस्टेंस लेवल लगभग 1,57,300 से 1,57,400 रुपए के बीच है, जबकि चांदी के लिए यह 2,66,000 से 2,67,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास माना जा रहा है।

हाल के सैन्य घटनाक्रमों ने निवेशकों को सतर्क बनाए रखा है। अमेरिकी सेना ने बताया कि बहरीन, कुवैत और अन्य क्षेत्रीय ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए ईरानी मिसाइल हमले या तो रोक दिए गए या फिर अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।

इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 96.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 94.76 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Pic Credit : ANI

Trending News