Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया। इस बात की जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय को लेकर कहा कि यह संस्थान क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
साथ ही इस सुअवसर पर आंजणी माता धाम पीठ में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। लोकार्पण पश्चात गुरुकुल की छात्राओं के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। छात्राओं ने अपने विचार, आकांक्षाएं एवं जिज्ञासाएं साझा कीं, जो उनके आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सशक्तीकरण के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







