Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो साइट पर जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह परियोजना जयपुर के लाखों नागरिकों के लिए तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर का आधार बनकर राजधानी के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इसके साथ ही मानसरोवर से चौपड़ तक मेट्रो विस्तार के काम की शुरुआत हो गई है। राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा केंद्र सरकार से मंजूरी मांगने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को परियोजना का शिलान्यास किया था। अब सीएम भजनलाल शर्मा भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
अब राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो फेज-2 के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, परियोजना में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन होंगे।
PC: X
आज सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो साइट पर जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
यह परियोजना जयपुर के लाखों नागरिकों के लिए तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर का आधार बनकर राजधानी के विकास को नई गति प्रदान करेगी। pic.twitter.com/bfgP081Gc7— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 22, 2026
Parmarth TV







