Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश | Parmarth TV Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस | Parmarth TV

Gehlot ने फिर से साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- छात्रों पर लाठियां बरसाने एवं ओएमआर घोटाले को दबाने वाली सरकार… | Parmarth TV

Gehlot ने फिर से साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- छात्रों पर लाठियां बरसाने एवं ओएमआर घोटाले को दबाने वाली सरकार… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा को कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से इतनी बेचैनी क्यों है? युवाओं के भविष्य पर जवाब देने की बजाय भाजपा झूठे आंकड़े गढ़ रही है।

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि 2013-18 के भाजपा शासनकाल में 12 पेपर लीक हुए। तब न कोई कठोर कानून बना, न कोई बड़ी गिरफ्तारी हुई। तब भाजपा सरकार ने कार्रवाई न कर पेपर लीक माफिया को बढ़ावा देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के विरुद्ध देश का सबसे कठोर कानून बनाया। 2022 में एक्ट लाकर आजीवन कारावास ती सजा, संपत्ति जब्त एवं 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान किया। आजीवन कारावास का प्रावधान करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना।

गहलोत ने आगे कहा कि हमने बिना किसी को बख्शे कार्रवाई की। RPSC के पदस्थ सदस्य तक को गिरफ्तार करवाया, पेपर माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाया, दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त किया एवं प्रभावित परीक्षाएं रद्द कर तुरंत पुनर्परीक्षा करवाई और युवाओं को नौकरी दी। इतनी सख्ती से आरोपियों पर केस दर्ज किए गए कि वे अभी भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि आरएसएसबी की परीक्षाओं में ओएमआर शीट बदलने वाले गिरोह के भंडाफोड़ के बाद वह चुप क्यों है? एसओजी ने बोर्ड के तकनीकी प्रमुख तक को गिरफ्तार किया है, परंतु सरकार अपने कार्यकाल की परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की घोषणा से भाग रही है। इसी वजह से ओएमआर घोटाले के आरोपी जमानत पर जेल के बाहर आ गए। छात्रों पर लाठियां बरसाने एवं ओएमआर घोटाले को दबाने वाली सरकार के नेताओं को कांग्रेस से सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा सरकार OMR घोटाले की जांच कब करवाएगी यह जवाब दे।

PC:   tv9hindi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News