Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV

राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक: Gehlot | Parmarth TV

राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केन्द्र सरकार को लेकर बड़ी बात की है। उन्होंने इस बजट को राजस्थान के लिए यानी ऊंची दुकान फीका पकवान बताया है।

पूर्व सीएम  गहलोत ने केन्द्रीय बजट को लेकर एक्स के माध्यम से कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है। ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ, न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई। गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई राहत का बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। कुल मिलाकर डबल इंजन के बावजूद यह बजट राजस्थान के लिए ‘damp squib’ यानी ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ है।

केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद राजस्थान में निराशा का माहौल: डोटासरा

वहीं बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद देशभर और विशेषकर राजस्थान में निराशा का माहौल है। ये हताशा मोदी सरकारी के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की गहरी खाई को साफ़ दर्शाती है। ये बजट राजस्थान-वासियों के भरोसे पर भी गहरी चोट है, प्रदेश को हर बार की तरह मोदी सरकार से फिर निशाना मिली है। न कोई राष्ट्रीय परियोजना घोषित हुई, न ERCP का ज़िक्र, न कोई विशेष पैकेज, और न ही जल जीवन मिशन जैसी ज़रूरी योजनाओं को लेकर कोई ठोस घोषणा।

कृषि उत्पादों के विकास के नाम पर केवल कुछ चुनिंदा राज्यों को शामिल किया गया और राजस्थान जैसे कृषि प्रधान राज्य को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया गया। पर्यटन के क्षेत्र में भी यही भेदभाव साफ दिखाई दिया। अन्य राज्यों के लिए घोषणाएं हुईं, लेकिन सांस्कृतिक और विरासत की दृष्टि से समृद्ध राजस्थान की उपेक्षा की गई। बजट में जिलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की बात कही गई है, लेकिन पूर्व में हुई स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणाएं सिर्फ कागज़ों में है। सरकार को पहले बताना चाहिए कितने शहर स्मार्ट बने?

PC:  hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News