Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

राजस्थान सरकार इन्हें दे रही है 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, सीएम भजनलाल ने दी इन योजनाओं की जानकारी | Parmarth TV

राजस्थान सरकार इन्हें दे रही है 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, सीएम भजनलाल ने दी इन योजनाओं की जानकारी | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। डबल इंजन सरकार की मंशा है किसान लाभ की खेती अपनाएं और आय बढ़ाएं। इसी क्रम में ग्राम विकास रथ प्रदेशभर में संचालित किए गए, ताकि किसान योजनाओं से रूबरू हों और विकास की यात्रा में मजबूती से सहभागी बने।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित चुड़ादा गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में किसानों एवं पशुपालकों से संवाद के दौरान ये बात कही है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार बैलों द्वारा पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती करने पर 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। किसानों को सम्मान निधि देने के साथ पीएम फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, बीज मिनी किट, ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण का लाभ दिया जा रहा है। गेहूं की खरीद पर 150 रुपए का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं, किसानों को बिजली बिलों में 53 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान भी दिया गया है।


पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है

सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रदेश में पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 20 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण किया गया है। पशुओं के इलाज के लिए प्रदेशभर में मोबाइल यूनिट वैन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया है। इसके अंतर्गत बिजली-पानी की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि किसान खुशहाल और मजबूत हो।

PC:dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News