Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने आमजन को एक साथ दे दी है कई बड़ी सौगातें | Parmarth TV

लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने आमजन को एक साथ दे दी है कई बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा के लोगों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  बुधवार को बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा में 230 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि आज जिन खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ हुआ है, वे क्षेत्रवासियों के जीवन को और अधिक सुगम बनाएंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और समृद्धि की ठोस नींव रखेंगे। इस दौरान बिरला ने इन्द्रगढ़ में बीजासन माता मंदिर और लाखेरी में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में दर्शन किए। 


वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  लाखेरी में 4.5 करोड़ की लागत से बने मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बने इस स्टेडियम में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस और अन्य खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम युवाओं के सपनों को पंख देगा और आने वाले समय में यहाँ से निकलने वाले खिलाड़ी देश–विदेश में तिरंगा लहराएंगे।


अमृत 2.0 शहरी पेयजल परियोजना की आधार शिला भी रखी

ओम बिरला ने लाखेरी में केशवरायपाटन, कापरेन और लाखेरी तथा सुमेरगंजमण्डी में इन्द्रगढ़  नगर के लिए अमृत 2.0 शहरी पेयजल परियोजना की आधार शिला भी इस दौरान रखी। चारों नगर के लिए  21.84 रोड़ की योजना आने वाले 30 वर्षों तक पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाएगी। इसके साथ 30 करोड़ रुपए की लागत से इन्द्रगढ़–चाकण पेयजल परियोजना का शुभारंभ हुआ है, जिससे 49 गांवों को पहली बार सतही स्रोत से शुद्ध पेयजल मिलेगा।

80 करोड़ की लागत की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

बिरला ने इस दौरान 28 करोड़ की लागत से  इंद्रगढ़–चाणदा खुर्द से राजोपा तक सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ हुआ। वहीं जरखोदा में सी.आरआईएफ योजना के अंतर्गत बंबूली लेकर बामनगांव, जरखोदा, करवर, आंतरदा और तलवास तक 80 करोड़ की लागत की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News