Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के गिरे दाम, आज देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV इन वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, मिलेगा चालान! | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस बार इन किसानों को ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV

सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही: Jully | Parmarth TV

सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही: Jully | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लाखों युवाओं पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के माथे पर कलंक है।

यह केवल छात्रों पर हमला नहीं, बल्कि देश के भविष्य, उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक आवाज़ पर प्रहार है। युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना भाजपा सरकार की लोकतंत्र-विरोधी सोच है। सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने और उनकी आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन देश का युवा अब डरने वाला नहीं है।

लाठियों और दमन से उसकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हर अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और देश के युवाओं की आवाज़, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ़ पूरी मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के साथ खड़े हैं। वे देश के युवाओं की आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई को हर मंच पर पूरी ताकत के साथ लड़ती रहेगी।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News