Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! | Parmarth TV PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के गिरे दाम, आज देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV इन वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, मिलेगा चालान! | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 443 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 443 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

निजी बैंकों तथा वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे और बीएसई का सेंसेक्स 443 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स की शुरुआत 78,151.45 अंक पर पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही हुई। खुलते ही हालांकि यह लुढ़क गया। बीच कारोबार में एक बार यह 783 अंक तक गिर गया था। अंत में 442.93 अंक (0.57 प्रतिशत) टूटकर 77,708.52 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग इसी तरह रहा। यह 95.80 अंक यानी (0.39 प्रतिशत) उतरकर 24,238.50 अंक पर रहा।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.61 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.16 प्रतिशत ऊपर रहा।

Also Read : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘संसद चलो’ मार्च में हजारों प्रदर्शनकारी हुए शामिल

निजी बैंकों और वित्तीय क्षेत्रों की कंपनियों के अलावा आईटी तथा ऑटो सेक्टरो के सूचकांक भी लाल निशान में बंद हुए।

सार्वजनिक बैंकों, फार्मा, स्वास्थ्य, रसायन, तेल एवं गैस, धातु, एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक बढ़त में बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। पावरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और सनफार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढे। बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईटीसी, टेक महिंह्रा और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी बढ़त में रहे।

एक्सिस बैंक में करीब साढ़े पांच प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। एचडीएफसी बैंक का शेयर पांच और मारुति सुजुकी का दो प्र्तिशत से ज्यादा टूट गया। कोटक महिंद्रा बैंक को दो प्रतिशत का नुकसान हुआ। इंफोसिस, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और बीईएल के शेयर भी लाला निशान में बंद हुए। 

Pic Credit : ANI

Trending News