Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि महान समाज सुधारक, विचारक एवं नारी शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। महात्मा फुले ने अत्यंत कठिन दौर में घोर सामाजिक भेदभाव, विरोध और अपमान को सहते हुए भी महिला शिक्षा की मशाल जलाई। उनके इसी दृढ़ संकल्प और सावित्रीबाई फुले के अतुलनीय सहयोग का ही परिणाम है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। उनके इन क्रांतिकारी प्रयासों के बिना आज नारी सशक्तिकरण की यह तस्वीर संभव न होती। सामाजिक न्याय और समानता के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले के हम सदैव ऋणी रहेंगे।
उनका जीवन युगों-युगों तक समाज को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहेगा: डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय सामाजिक चेतना के अग्रदूत, समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन। फुले जी के आदर्श विचार, कार्य और संघर्ष सामाजिक समानता की मिसाल हैं। उनका जीवन युगों-युगों तक समाज को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहेगा।
कुरीतियों के विरुद्ध उनका अदम्य संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा: जूली
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि महान समाज सुधारक व विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और कुरीतियों के विरुद्ध उनका अदम्य संघर्ष व उनका अमूल्य त्याग हमेशा स्मरणीय रहेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







