Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

सृजन वाद विवाद प्रतियोगिता: महावीर स्कूल के देवांश गोधा ने जीता प्रथम पुरस्कार | Parmarth TV

सृजन वाद विवाद प्रतियोगिता: महावीर स्कूल के देवांश गोधा ने जीता प्रथम पुरस्कार | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भगवान महावीर स्वामी सृजन समारोह के अंतर्गत महावीर स्कूल में फूलचंद गंगवाल स्मृति सृजन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “सोशल मीडिया युवा शक्ति के पतन का कारण है” विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में जयपुर के 15 प्रतिष्ठित स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल के छात्र देवांश गोधा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेंट एंस्लम स्कूल, मानसरोवर और तृतीय स्थान माहेश्वरी गर्ल्स स्कूल, चौड़ा रास्ता को मिला। विजेताओं को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेशचंद गंगवाल, शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमराव मल संघी, मानद मंत्री सुनील बख्शी, संयुक्त मंत्री कमल बाबू जैन तथा विद्यालय समन्वयक सुशील कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। सुनील बख्शी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है।


अध्यक्ष उमराव मल संघी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास तथा चिंतन-शक्ति का विकास करती हैं। नरेश जैन ने मंच का सफल संचालन किया। देवांश ने अपनी जीत का श्रेय स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल  एवं शिक्षक ज्ञानचंद भागचंद एवं शिक्षिका सुमन सिंह को दिया।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News