Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ashok Gehlot ने एम्स जोधपुर को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आम आदमी पहले से ही महंगाई… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV

Agra: पति को मारकर दफन कर दिया बाथरूम में, रोज नहाती रही वही…45 दिनों के बाद ऐसे खुला राज | Parmarth TV

Agra:  पति को मारकर दफन कर दिया बाथरूम में, रोज नहाती रही वही…45 दिनों के बाद ऐसे खुला राज | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, इस घटना के सामने आते ही एक बार फिर से लोगों के होश उड़ गए है। पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस अभी चर्चाओं में ही हैं और इस बीच ये नया मामला सामने आया है। इस घटना ने तो मशहूर सस्पेंस फिल्म दृश्यम की कहानी को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने बेहद शातिर तरीके से अपने पति की हत्या की, उसकी लाश को घर के ही बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाया, उस पर नई टाइल लगवाई और फिर खुद पुलिस में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

45 दिन पहले मारा
पूरे 45 दिनों तक आरोपी पत्नी पुलिस और परिजनों को गुमराह करती रही। फिर जब भंडाफोड़ हुआ तो उसने ऐसे रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। दरअसल, पहले तो ये पता नहीं था कि महिला ने पति को मारकर बाथरूम में दफना दिया है। जब पुलिस एक पुराने मामले में घर पहुंची, तो डर के मारे महिला का सब्र टूट गया और उसने खुद अपने जेठ के सामने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सच को उगल दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को हिरासत में ले लिया है और बाथरूम के फर्श को खोदकर पति सुरेंद्र कुमार शर्मा का कंकाल बरामद कर लिया है।

क्या बताया पुलिस को
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कस्टडी में पूछताछ के दौरान रूबी ने जो खुलासे किए हैं, उन्हें सुनकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। रूबी ने पुलिस को बताया कि जिस 10 फीट लंबे और साढ़े चार फीट चौड़े बाथरूम के फर्श के नीचे उसने अपने पति की लाश को दफन किया था, वह खुद रोज उसी बाथरूम में जाकर नहाया करती थी। लाश के ठीक ऊपर खड़े होकर वह 45 दिनों तक प्रतिदिन नहाती रही और उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। पूछताछ में रूबी ने बताया कि दृश्यम फिल्म बहुत पहले देखी थी, लेकिन उसकी स्टोरी अच्छी तरह याद थी।

कब की वारदात
17 मई की रात घर में सास की नींद की गोलियां रखी थीं, जिन्हें पति सुरेंद्र भी कभी-कभी खाते थे। रूबी ने रात में खीर बनाई और उसमें भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर सुरेंद्र को खिला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। 18 मई की सुबह पति का शव पलंग पर था। रूबी ने सोची-समझी रणनीति के तहत अपनी बेटियों और सास को जेठ के घर वायु विहार भेज दिया। इसके बाद उसने 400 रुपये देकर बाहर से मिट्टी मंगवाई। बाथरूम का फर्श तोड़ा, सुरेंद्र की लाश को घसीटकर वहां ले गई। गड्ढे में शव को लेटाकर ऊपर से भारी मात्रा में नमक और मिट्टी डालकर समतल कर दिया। अगले दिन रूबी ने एक मिस्त्री को बुलाया और बाथरूम के टूटे फर्श पर दोबारा नया प्लास्टर करवा दिया। फर्श सूखने के बाद वह खुद जेठ के घर गई और रोने का नाटक करते हुए कहा कि सुरेंद्र 4 दिन से लापता हैं।

कैसे खुला राज?
रूबी का यह राज कभी बाहर न आता, अगर पुलिस दो दिन पहले एक रूटीन वेरिफिकेशन के लिए उसके घर न पहुंचती। साल 2017 में सुरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ एक ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी सिलसिले में पुलिस रूबी के घर पहुंची। पुलिस ने सुरेंद्र के बारे में पूछा तो रूबी ने कहा कि वह लापता हैं। इसके बाद पुलिस ने रूबी की फोटो खींचते हुए कहा कि यह ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया है। पुलिस के जाते ही रूबी बुरी तरह घबरा गई कि कहीं उसका राज न खुल जाए। उसने तुरंत अपने जेठ को फोन कर घर बुलाया। रूबी को बुरी तरह डरा हुआ देखकर जेठ ने प्यार से पूछा कि अगर कुछ पता है तो बता दो, हम किसी से नहीं कहेंगे। इसी घबराहट में रूबी ने कह दिया- “मैंने उन्हें मार दिया है और बाथरूम में दबाया है, जेठ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

pc-statemirror.com

Parmarth TV

Trending News