Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री मेरे द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र राजनीति के लिए करते हैं | Parmarth TV

Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री मेरे द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र राजनीति के लिए करते हैं | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के अस्पतालों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़़ी बात कही है।

गहलोत ने एक खबर को पोस्ट कर एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर के अस्पतालों की यह स्थिति चिंताजनक है। हमारी सरकार की ‘चिरंजीवी योजना’ का उद्देश्य हर राजस्थानी को इलाज की निश्चिंतता देना था, लेकिन इस योजना में किए गए बदलाव से बजट की कमी और कुप्रबंधन के कारण गरीब मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में जोधपुर के अस्पतालों की बिगड़ती स्थिति के बारे में मेरे द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र राजनीति के लिए करते हैं, परन्तु समस्याओं के समाधान में उनकी रुचि नहीं दिखाई देती। उनकी सरकार न तो जोधपुर के नए अस्पतालों दिगाड़ी, प्रतापनगर, चैनपुरा और मगरा पूंजला का निर्माण पूरा होने के बावजूद शुरू करवा पा रही है एवं न ही पुराने अस्पतालों का रखरखाव व संचालन अच्छे से कर पा रही है।

राज्य सरकार को चिकित्सा सुविधाओं पर गंभीरता दिखाते हुए अविलंब इस नई बीमा योजना में सुधार करना चाहिए जिससे आमजन को राहत मिल सके।

PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News