Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV

Barmer: बायतू में दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्र की मौत, 20 बच्चे घायल | Parmarth TV

Barmer: बायतू में दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्र की मौत, 20 बच्चे घायल | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक स्कूल बस को एक ट्रक द्वारा टक्कर मारने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं 20 बच्चे घायल हैं। नेशनल हाईवे 25 पर बायतु पेट्रोल पंप के पास हुए इस सड़क हादसे में एक छात्र विरधाराम की मौत होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने की घायल बच्चों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष् गोविंद सिंह डोटासरा ने इस सड़क हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने उक्स के माध्यम से कहा कि बायतु में स्कूल बस को ट्रक द्वारा टक्कर मारने की हृदयविदारक घटना में एक बच्चे की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने की अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण ख़बर मिली है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से परिवारजनों को संबल प्रदान करने एवं घायल बच्चों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

विधानभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रकट किया दुख
विधानभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बायतु में स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बच्चे की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति, परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति एवं घायल बच्चों को शीघ्र स्वस्थ करें।

PC:rajasthan.ndtv

Parmarth TV

Trending News