Parmarth TV
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा भैराणा धाम में संतो के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की तरफ कूच करने के बाद देर रात अधिकारियों के साथ हुई वार्ता की, जो सकारात्मक और सफल रही । इस बात की जानकारी आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने खुद ही आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर जिले के भैराणा धाम में संतो के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की तरफ कूच करने के बाद देर रात अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही ।
आंदोलन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सरकार की तरफ से सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि भैराणा धाम आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने मन में नई ऊर्जा लेकर जाता है। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी सदैव न्याय की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
इससे पहले हनुमान बेनीवाल बुधवार को भैराणा में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लिया। यहां पर उपस्थित जन समूह ने बेनीवाल का भव्य अभिनंदन किया। बेनीवाल ने साधु- संतो का आर्शीवाद लिया।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV








