Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV डॉ. रवजोत सिंह द्वारा एनआरआई लोगों के साथ की गई बैठक की विदेशों में सराहना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Pilot का सरकार पर तंज, कहा- यह पहले से ही तय था… | Parmarth TV कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जल्द ही हो सकता है ऐसा | Parmarth TV दिल होना चाहिए जवान, उम्र में क्या रखा है… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 19,693 रुपए कम हो गए हैं चांदी की दाम, सोने की कीमत में भी आई गिरावट | Parmarth TV Government Scheme: पेंशनधारी 30 मई तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन | Parmarth TV Donald Trump का दावा, कहा- होर्मुज खोलने में सहायता को तैयार है चीन | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार आज से फिर शुरू करवा रही है ये शिविर, आमजन का होगा फायदा | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार आज से फिर शुरू करवा रही है ये शिविर, आमजन का होगा फायदा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार की ओर से  प्रदेश में ग्रामीणों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविरों की अभिनव पहल की गई है। इन शिविरों से किसान, पशुपालक, महिला एवं श्रमिक सहित विभिन्न वर्गों को एक ही छत के नीचे योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इससे प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम हुई है और आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण राजस्थान को गति मिली है। 23 जनवरी से प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शुरू हुए शिविरों में प्रथम चरण के तहत 25 व 31 जनवरी को शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें आमजन की 77 लाख से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया चुका है।

अब इन शिविरों के दूसरे चरण के तहत 5 आज से शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जो 9 फरवरी तक चलेंगे। प्रदेशभर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लगने वाले इन शिविरों में आमजन मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के आवेदन, पंजीकरण और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

शिविरों में होंगे आमजन से जुड़े से काम
शिविरों में फार्म पौंड, तारबंदी, पाईपलाइन के आवेदन, प्राथमिक डेयरी सहकारी समिति और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण, नहरों एवं खालों की मरम्मत, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण का प्रचार-प्रसार, कृषि योजनाओं की जानकारी, मिनी किट वितरण का सत्यापन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, युवा स्वरोजगार योजना, ड्रिप, फव्वारा संयत्र, प्लास्टिक मल्च के आवेदन सहित डेयरी, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं के कार्य करवाए जाएंगे।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News