Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV डॉ. रवजोत सिंह द्वारा एनआरआई लोगों के साथ की गई बैठक की विदेशों में सराहना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Pilot का सरकार पर तंज, कहा- यह पहले से ही तय था… | Parmarth TV कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जल्द ही हो सकता है ऐसा | Parmarth TV दिल होना चाहिए जवान, उम्र में क्या रखा है… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 19,693 रुपए कम हो गए हैं चांदी की दाम, सोने की कीमत में भी आई गिरावट | Parmarth TV Government Scheme: पेंशनधारी 30 मई तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन | Parmarth TV Donald Trump का दावा, कहा- होर्मुज खोलने में सहायता को तैयार है चीन | Parmarth TV

नागौर सांसद Hanuman Beniwal जल्द ही करने वाले हैं पीयूष गोयल से मुलाकात, ये है कारण | Parmarth TV

नागौर सांसद Hanuman Beniwal जल्द ही करने वाले हैं पीयूष गोयल से मुलाकात, ये है कारण | Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल नागौर की पान मैथी के साथ राजस्थान के विभिन्न राज्यों के उत्पाद / वस्तुओं को जीआई टैग दिलावने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से जल्द ही मुलाकात करने वाले हैं। इस बात की जानकारी आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने मंगलवार को इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर की विश्व विख्यात पान मैथी को जीआई टैग जल्द से जल्द दिलवाने की मांग के सन्दर्भ में मेरा प्रश्न आज लोक सभा में सूचीबद्ध था, जिसका जवाब वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दिया। नागौरी पान मैथी को जीआई टैग दिलवाने का आवेदन चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री कार्यालय में प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने बताया कि इस संदर्भ में परामर्शदात्री समूह की बैठक है, जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। मैंने पान मैथी के साथ राजस्थान व देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद / वस्तुओं आदि की जानकारी भी सरकार से पूछी, जिनके जीआई टैग हेतु आवेदन लंबित है, राजस्थान के 50 ऐसे प्रकरण है।

नागौरी पान मैथी के पीयूष गोयल को भी लिखा पत्र

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैंने नागौरी पान मैथी के लिए विगत दिनों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा और लोक सभा में इस मामले को कई बार उठाया,उम्मीद है जल्द ही नागौर की पान मैथी को जीआई टैग मिलेगा। पान मैथी के साथ राजस्थान से जुड़े अन्य आवेदनों को लेकर भी मैं पुनः मंत्री केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करूंगा |

PC:livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News