Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV एपस्टीन फाइल और अडानी की वजह से मोदी भारत के मान-सम्‍मान का सौदा कर रहे हैं: Congress | Parmarth TV 21 जून को फिर से होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोल दी है बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार आज से शुरू करने जा रही है ये अभियान, प्रदेश के गरीब लोगों को होगा फायदा | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार आज से शुरू करने जा रही है ये अभियान, प्रदेश के गरीब लोगों को होगा फायदा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश के गरीब लोगों के लिए कई प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को उचित मूल्य दुकानों पर उचित तौल के साथ राशन मिले, इसके लिए भी सरकार की ओर से आज से एक अभियान शुरू किया जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधिक मापविज्ञान अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के लगभग 4.40 करोड़ खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को मिलने वाले राशन का पूरा तौल सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।  गोदारा ने कहा कि प्रदेश में सभी एनएफएसए लाभार्थियों को उचित तौल के साथ राशन उपलब्ध कराना विभाग का कर्तव्य है ताकि लाभार्थियों के हक़ किसी प्रकार की सेंधमारी ना हो।

  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों के तौलन यंत्रों की सत्यापन कार्यवाही आज से प्रारम्भ की जाएगी। अभियान के तहत राज्य में संचालित उचित मूल्य दुकानों पर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई पोस मशीन से लिंक तौलन यंत्रों का विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं इसके अंतर्गत बनाए गए विधिक मापविज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के नियम 27 (2 सी) के तहत सत्यापन किया जाएगा।

 ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सत्यापन कैम्प आयोजित होंगे
इस क्रम में आगामी एक माह में जिला रसद अधिकारी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सत्यापन कैम्प आयोजित करेंगे जहां विधिक मापविज्ञान अधिकारी उचित मूल्य दुकानों पर संस्थित तौलन यंत्रों का सत्यापन एवं मुद्रांकन करेंगे। तौलन यंत्र की आपूर्तिकर्ता फर्म द्वारा सत्यापन हेतु आवेदन एवं शुल्क संबंधित कार्यवाही की जाएगी। गोदारा ने सभी जिला रसद अधिकारियों, विधिक मापविज्ञान अधिकारियों एवं राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को तौलन यंत्रों के सत्यापन हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।

PC: navbharattimes.indiatimes, etvbharat, zeenews.india

 


Parmarth TV

Trending News