Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने कसा तंज, कहा- प्रधानमंत्री मोदी किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने… | Parmarth TV

कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने कसा तंज, कहा- प्रधानमंत्री मोदी किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। जयराम रमेश ने एक्स के माध्यम से कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा वॉशिंगटन, डीसी से की। उन्होंने वॉशिंगटन से ही रूस और वेनेजुएला से भारत की तेल खरीद को लेकर अपडेट की घोषणा की। अब उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा भी वॉशिंगटन से कर दी है, जिसके पूरे विवरण का अभी इंतज़ार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने साफ तौर पर दबाव में दिखाई देते हैं। सामान्य तौर पर होने वाली गले-मिलने की झप्पियों की बात तो दूर, अब पीएम उनके साथ दिखने तक से असहज नजर आते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पीएम मोदी ने अंततः हार मान ली है। यह निश्चित रूप से फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं हो सकता। वॉशिंगटन में साफ़ तौर मोगैम्बो खुश है।

भारत-अमेरिका संबंध इससे पहले कभी इतने उज्ज्वल नहीं लगे थे

जयराम रमेश ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि लगभग ठीक एक साल पहले, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के दोबारा चुने जाने पर उन्हें बधाई देने के लिए व्हाइट हाउस पहुँचे थे। वहाँ उन्होंने अपनी मशहूर झप्पी कूटनीति का पूरा प्रदर्शन किया। भारत-अमेरिका संबंध इससे पहले कभी इतने उज्ज्वल नहीं लगे थे। इसके तुरंत बाद एक ट्रेड डील के लिए बातचीत शुरू हुई। लेकिन 10 मई, 2025 की शाम को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की पहली घोषणा किए जाने के बाद से हालात बिगड़ने लगे। इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ निकटता दिखाते हुए फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की गर्मजोशी से मेजबानी की, जिससे पीएम मोदी की खोखली झप्पी कूटनीति की पोल खुल गई।

निश्चित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को तुष्ट किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार बहुत देर रात ट्रेड डील की घोषणा की। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दी गई जानकारी से यह बिल्कुल साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने-जैसा उन्होंने 10 मई, 2025 को किया था-पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने निश्चित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को तुष्ट किया है। घटनाओं की इस दुर्भाग्यपूर्ण श्रृंखला से भारत की स्थिति कमजोर पड़ गई है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News