Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर युवा मामले विभाग द्वारा ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल के संबंध में आयोजित प्रेजेन्टेशन में सम्मिलित होकर पोर्टल के क्रियान्वयन एवं इसके व्यापक प्रभाव को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस बात जानकारी सीएम भजनलाल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल को लेकर सीएम भजनलाल ने कहा यह पोर्टल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने, उन्हें डिजिटल रूप से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म राजस्थान सहित देशभर के युवाओं के कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ साबित होगा।

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में हमारे युवा साथी इस मंच के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







