Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल ने बुधवार को जोधपुर के ओसियां में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों के 416 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय पर खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ ही नेतरा और पिचकीबेरा में 33 केवी के जीएसएस के स्थापना की घोषणाएं भी की।
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के अनुरूप राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है। किसान समृद्ध और खुशहाल बने, इसी क्रम में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपए की गई है। वहीं, हम किसानों को गेंहू की खरीद पर 150 रुपए का अतिरिक्त बोनस भी दे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाए और समृद्ध बने। इसी कड़ी में राज्य सरकार जयपुर में 23 से 25 मई तक ग्राम-2026 का आयोजन भी कर रही है।
सरकार इन पर कर रही है कार्रवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर एवं गंगनहर का सुदृढ़ीकरण, देवास परियोजना का विस्तार, सोम-कमला-अंबा एवं ब्राह्मणी नदी से संबंधित परियोजनाओं को साकार करने का काम रही हैं। जोधपुर, पाली और सिरोही सहित सभी क्षेत्रों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध राज्य सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







