Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

वैशाख पूर्णिमा 2026: भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर में आ सकती है दरिद्रता; जानें क्या करें और क्या नहीं

वैशाख पूर्णिमा 2026: भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर में आ सकती है दरिद्रता; जानें क्या करें और क्या नहीं

धर्म डेस्क। वैशाख पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह 1 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण होने के कारण इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, लेकिन कुछ गलतियां जीवन में नकारात्मक असर भी डाल सकती हैं।

क्या करें?

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि पवित्र नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है और सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की कथा सुनना या करना घर में सुख-शांति लाता है।

दान का विशेष महत्व बताया गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए जल, सत्तू, फल या छाता जैसी चीजों का दान करने से पुण्य बढ़ता है। वहीं रात में चंद्रमा को दूध और जल का अर्घ्य देने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

किन बातों से बचें?

इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन से दूरी बनाए रखना चाहिए। साथ ही क्रोध, विवाद और अपमान से भी बचना जरूरी है, क्योंकि इससे घर की सकारात्मकता प्रभावित होती है।

शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा इस दिन धन का लेन-देन भी टालना चाहिए, क्योंकि इससे आर्थिक परेशानी आने की आशंका मानी जाती है। सुबह-शाम के समय अधिक देर तक सोना भी वर्जित माना गया है।

Trending News