Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होना आम बात है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। अब दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक शख्स गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो की विशेष बात सिर्फ उसका डांस नहीं, बल्कि यात्रियों के रिएक्शन हैं, जो बहुत कुछ बयां कर रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो के एक कोच का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में युवक तेरी दीवानी गाने पर स्लो और एक्सप्रेसिव डांस करता दिखाई दे रहा है। पहले तो ये एक सामान्य डांस जैसा नजर आता है, लेकिन कुछ ही पलों में युवक पूरे कोच में घूम-घूमकर परफॉर्म करने लगता है।
वह मेट्रो के पोल का सहारा लेकर घूमता है, झूलता है और अलग-अलग स्टेप्स करता है। उसके इस डांस से कई यात्री असहज महसूस करने लगते हैं। कई यात्री तो अपनी सीट को छोड़कर दूसरी और भी चले जाते है। इंस्टाग्राम के वीडियो पर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।
PC:ndtv.in
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







