Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV

रिफाइनरी को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- अपनी असफलता छिपाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल भ्रामक भाषण दे रहे हैं | Parmarth TV

रिफाइनरी को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- अपनी असफलता छिपाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल भ्रामक भाषण दे रहे हैं | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल द्वारा रिफाइनरी को लेकर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने  इस संबंध में बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि रिफाइनरी के कार्य में भाजपा के कारण हुई अनावश्यक देरी एवं अब जल्दबाजी में उद्घाटन के प्रयास में हुई दुर्घटना से ध्यान भटकाने तथा अपनी असफलता छिपाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  भ्रामक भाषण दे रहे हैं।

आज घटना के दो दिन बाद भी आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी गई है कि दुर्घटना क्यों हुई? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह बयान कि “रिफाइनरी में राजस्थान सरकार की 26% भागीदारी मोदी ने करवाई”, पूर्णतः असत्य है। उन्हें शायद जानकारी ही नहीं है कि रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26% भागीदारी 2013 में हुए शिलान्यास के समय से ही है।

पचपदरा में रिफाइनरी के लिए भारत सरकार एवं एचपीसीएल ने तब यह शर्त रखी थी कि राज्य सरकार 26% हिस्सेदारी ले, तभी यहाँ रिफाइनरी बनाई जा सकती है। सामान्यतः रिफाइनरी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी नहीं होती है, क्योंकि रिफाइनरी कई बार घाटे में चलती है। ऑयल कंपनियों के पास कई रिफाइनरियां होती हैं, जहाँ कहीं लाभ तो कहीं हानि होती है जिससे उनकी भरपाई हो जाती है। राज्य की हिस्सेदारी होने पर घाटे का नुकसान राज्य को भी उठाना होगा, परन्तु इस शर्त के कारण राजस्थान को हिस्सेदारी लेनी पड़ी।

इन्हें रिफाइनरी की ‘एबीसीडी’ भी मालूम नहीं है

मैंने पहले भी कहा था कि भाजपा की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि इन्हें रिफाइनरी की ‘एबीसीडी’ भी मालूम नहीं है। उनके बयान इसी बात को सिद्ध करते हैं। इसी प्रकार, वे रिफाइनरी में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। 12 साल से केन्द्र एवं सवा दो साल से  राज्य में सरकार होने के बावजूद अभी तक इन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

PC: abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News