Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

Dotasra का सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार सिर्फ दावों और प्रचार में व्यस्त | Parmarth TV

Dotasra का सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार सिर्फ दावों और प्रचार में व्यस्त | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है।  उन्होंने एलपीजी किल्लत और बाड़मेर में सांसियों का तला उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र पर पंखा गिरने की घटना को लेकर सरकार को आडे हाथ लिया है।

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि आम आदमी को न रसोई गैस मिल रही है, न किसान-मजदूर की सुनवाई हो रही है, और न ही महंगाई की कोई चिंता है। भाजपा सरकार सिर्फ दावों और प्रचार में व्यस्त है, जबकि ज़मीन पर जनता त्राहिमाम कर रही है।

उन्होंने एलपीजी गैस की कमी और किसानों को फसल मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर सोमवार को दूदू में आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

वहीं डोटासरा ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि बाड़मेर में सांसियों का तला उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र पर पंखा गिरना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं और घोर लापरवाही का परिणाम है।

भाजपा सरकार हादसों से कोई सबक नहीं ले रही है
उन्होंने कहा कि झालावाड़ दुखांतिका, जैसलमेर और अनेक जिलों में स्कूल हादसों के बाद भी भाजपा सरकार इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रही है। न तो सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत हो रही है, और न ही उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों की पालना हो रही है।

भाजपा की प्राथमिकता में शिक्षा है ही नहीं
डोटासरा ने कहा कि असल में भाजपा की प्राथमिकता में शिक्षा है ही नहीं, क्योंकि प्रदेश में 3768 सरकारी स्कूल भवन बुरी तरह जर्जर हालत में हैं। झालावाड़ की घटना के बाद 20 हजार करोड़ से अधिक का प्रस्ताव बना, मगर बजट में 1000 करोड़ का भी प्रावधान नहीं किया गया। क्या भाजपा सरकार के लिए बच्चों की जान इतनी सस्ती है? ये सरासर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ईश्वर से घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News