Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Dotasra ने भाजपा पर साधा निशाना, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Dotasra ने भाजपा पर साधा निशाना, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। कपासन में पानी की मांग करने वाले सूरज माली के साथ हुई बर्बरता को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भजनलाल सरकार से मामले में अविलंब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके पीड़ित परिवार को न्याय एवं सूरज माली के समुचित इलाज की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है। इस संबंध में डोटासरा ने आज बड़ी बात कही है।

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा की शर्म और संवेदनशीलता मर चुकी है। कपासन में पानी की मांग करने वाले सूरज माली जी को किस बर्बरता और बेरहमी के साथ पीटा गया, यह ख़बर उसकी गवाही है। घटना के बाद 10 दिन से पीड़ित परिवार और सर्व समाज के लोग मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं न्याय के लिए शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं, लेकिन ये बेहद शर्मनाक है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी भाजपा सरकार ने मुख्य आरोपी को अब तक नहीं पकड़ा। स्थानीय भाजपा विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं उनके करीबियों पर बर्बरता का आरोप है, लेकिन सरकार के संरक्षण में गुनहगार आजाद घूम रहे हैं।

भाजपा नेता शांतिपूर्ण धरना दे रहे लोगों के साथ कभी अभद्र व्यवहार करते हैं

पूर्व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा नेता सत्ता के दुरुपयोग से शांतिपूर्ण धरना दे रहे लोगों के साथ कभी अभद्र व्यवहार करते हैं, तो कभी उन्हें जबरन हटाकर इंसाफ की आवाज को कुचलने का प्रयास करते हैं। सरकार को अविलंब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके पीड़ित परिवार को न्याय एवं सूरज माली के समुचित इलाज की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News