Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Dotasra ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- महिला सुरक्षा को लेकर आपकी सरकार पूरी तरह फेल… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से महिला सुरक्षा को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अब उन्होंने अखबार की इन सुर्खियों को शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा के कुशासन में 'कलंकित' राजस्थान का क्या हाल है, अखबार की इन सुर्खियों से अंदाजा लगाया जा सकता है।

गैंगरेप और हैवानियत की शिकार छोटी-छोटी बच्चियां इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहीं हैं, मगर सरकार में सुनने वाला कोई नहीं है। धरातल पर स्थिति इतनी भयावह है कि एक सरकार के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी कि पीड़ित परिवारों को न्याय तो दूर, आर्थिक सहायता तक के लिए भटकना पड़ रहा है, पीड़ितों की उपेक्षा हो रही है।

भाजपा राज में बहन-बेटियों और महिलाओं के संग अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जोधपुर में महज 4 दिन में 3 नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं।

बांसवाड़ा की 16 वर्षीय आदिवासी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सरकार की उपेक्षा की शिकार बन रही है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी कि लगभग 67 दिनों से अस्पताल में भर्ती इस बेटी को पिछले 2 महीनों से सरकार से कोई मदद नहीं मिली है, यही नहीं सरकार और प्रशासन की ओर से कोई संवेदना तक व्यक्त करने नहीं आया है।

झुंझुनूं जिले में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस की घोर लापरवाही देखिए कि एफआईआर दर्ज होने के 3 दिन बाद भी मामले में न बयान दर्ज कराए, न ही कोई कार्रवाई की गई।

राजस्थान में भाजपा सरकार के कुशासन की यह तस्वीर अत्यंत भयावह है। मुख्यमंत्री जी, प्रदेश के मुखिया होने के नाते आपका न सिर्फ दायित्व है कि बल्कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी भी है जिसे आप ठीक से वहन नहीं कर पा रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर आपकी सरकार पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News